छात्र-छात्रा की मौत के मामले में डंपर चालक पर केस दर्ज

Mar 01, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - गंगाघाट में शनिवार को एक सड़क हादसे में एसआई ज्ञान सिंह और मेडिकल की तैयारी कर रही भूमिका सिंह की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारी। दोनों को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

छात्र-छात्रा की मौत के मामले में डंपर चालक पर केस दर्ज

शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसआई और मेडिकल की तैयारी कर रहे दो युवाओं की मौत हो गई थी। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी। स्कूटी सवार जख्मी छात्र व छात्रा को जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जाजमऊ पुलिस चौकी के पास की है। जिसमें सड़क हादसे में कानपुर के काकादेव निवासी ज्ञान सिंह सोनकर (28) और हरदोई की मूल निवासी, वर्तमान में बर्रा कानपुर की रहने वाली भूमिका सिंह (27) जख्मी हो गए थे।

ज्ञान सिंह लखनऊ में एसआई और बैंकिंग की तैयारी कर रहा था, जबकि भूमिका वहीं मेडिकल की कोचिंग कर रही थी। शनिवार दोपहर दोनों स्कूटी से कानपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह जाजमऊ पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर पहले पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार जख्मी कर दिया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों स्कूटी समेत उछलकर दूर जा गिरे, जहां जिला अस्पताल के इमर्जेंसी डॉक्टर ने ज्ञान सिंह व भूमिका को मृत घोषित कर दिया था। मृतक ज्ञान सिंह के पिता सतीश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक दीपक कुमार पुत्र प्रयाग सिंह कानपुर देहात के चंदीपुरवा भोगनीपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत केस दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।