
डिवाइडर से बाइक टकराने से युवक की मौत, साथी जख्मी
Unnao News - सुमेरपुर में शनिवार रात एक सड़क हादसे में डीजे संचालक अनूप की मौत हो गई। वह अपने दोस्त सौरभ के साथ घर लौट रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। अनूप को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सौरभ गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव स्थित पुलिया से बाइक टकराने से शनिवार देर रात सड़क हादसे में डीजे संचालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कोटवर सरैया गांव के रहने वाले 22 वर्षीय अनूप उर्फ अंकित पुत्र रमाकांत अपने दोस्त सौरभ यादव पुत्र फूलचंद्र के साथ शनिवार रात घर वापस आ रहे थे। अनूप कुमार डीजे संचालित करता था। भैरमपुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में डीजे लगाने गया था। बिहार थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव स्थित पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दोनों जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यहां डॉक्टर ने अनूप उर्फ अंकित को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सौरभ यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक देख इमर्जेंसी डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अविवाहित अनूप कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई लवकुश व दूसरा सरवन है। छोटे भाई सरवन का 17 नवंबर को तिलक है। दो विवाहित बहनें मिथिलेश व दिलीपा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




