अचलगंज में वाहन ने बाइक सवार युवती को रौंदा, मौत

Mar 09, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - अचलगंज में उन्नाव-लालगंज हाईवे पर एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय ज्योति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। प्रारंभ में पुलिस ने उसे युवक समझा, लेकिन जांच के बाद उसकी पहचान युवती के रूप में हुई। पिता ने बताया कि ज्योति लड़कों की तरह रहना पसंद करती थी।

अचलगंज में वाहन ने बाइक सवार युवती को रौंदा, मौत

अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के पहनावे और छोटे बालों के कारण शुरुआत में उसके युवक होने का भ्रम हुआ। हालांकि, मोबाइल और बाइक नंबर के जरिए हुई जांच में उसकी पहचान युवती के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, पुरवा के वजीरगंज गांव निवासी बुद्धू यादव की 22 वर्षीय पुत्री ज्योति सोमवार सुबह बिना बताए घर से बाइक लेकर निकली थी। वह अचलगंज थाना क्षेत्र के मुगलपुर गांव के पास पहुंची ही थी कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई।पहनावे ने पुलिस को उलझायाहादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस ज्योति को युवक समझ रही थी। उसने पैंट-टीशर्ट पहन रखी थी और उसके बाल भी लड़कों की तरह छोटे कटे हुए थे। पुलिस ने जब बाइक (जो कि माखी क्षेत्र के रूपऊ निवासी यासीन की बताई जा रही है) और शव के पास मिले मोबाइल की जांच की, तब जाकर स्पष्ट हुआ कि मृतक एक युवती है।पिता बोले- डांट के बावजूद नहीं बदली आदतपुलिस की सूचना पर पहुंचे पिता बुद्धू यादव ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि ज्योति उनकी दो बेटियों और दो बेटों में सबसे छोटी थी। वह हमेशा लड़कों की तरह रहना और कपड़े पहनना पसंद करती थी। कई बार समझाने और डांटने के बाद भी उसकी आदतों में बदलाव नहीं आया। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त ज्योति की मां सुमन और दोनों भाई शुभम व अंशू मनौना धाम गए हुए थे। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घर पर अकेला ही था।आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिसथाना प्रभारी बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।