विवाहिता का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
Unnao News - मोहान के मौला बाकीपुर गांव में एक विवाहिता का शव शनिवार दोपहर पेड़ पर लटका मिला। रीमा ने छह महीने पहले एक युवक से शादी की थी और बाद में परेशान चल रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। भाई ने पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया है और जांच जारी है।

मोहान। हसनगंज के मौला बाकीपुर गांव की रहने वाली विवाहिता का शनिवार दोपहर पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। ग्रामीण ने शव देख परिजन सहित पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार उसने छह माह पहले मंदिर में जाकर युवक से शादी की थी। उसके बाद वह परेशान चल रही थी। मौलाबाकीपुर गांव की रहने वाले 22 वर्षीय रीमा पुत्री मैकूलाल शनिवार दोपहर दो बजे घर से दो सौ मीटर दूर आम के बाग में दुपट्टे से शव लटका देख ग्रामीण ने परिजन सहित पुलिस को सूचना दी। मृतका रीमा के बड़ा भाई अजीत ने बताया कि छोटी बहन ने छह माह पहले लखनऊ थाना मलिहाबाद क्षेत्र के बिलगड़ा गांव निवासी युवक के साथ उन्नाव में जाकर मंदिर में शादी कर ली थी।
उसके बाद पति के साथ रहने लगी थी। 15 मार्च को बहन घर आ गई। मृतका रीमा तीन बहन दो भाइयों में सबसे छोटी थी। मौत को लेकर बड़ी बहन सोनी, सोमवती, अजीत, सुरेन्द्र, सीमा सहित मां कमला रो रो कर बेहाल होती रही। मृतका रीमा के भाई ने पोस्टमार्टम करवाए जाने के लिए पुलिस में प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मृतका रीमा के भाई ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


