Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTragic Electrocution Incident Claims Life of 18-Year-Old in Madarnagar Village
मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट से युवती की मौत

मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट से युवती की मौत

संक्षेप:

Unnao News - बांगरमऊ के मदारनगर गांव में एक युवती सबीना की करंट लगने से मौत हो गई। वह बिजली बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाने गई थी। भाई ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने खराब बिजली लाइनों की जांच की मांग की।

Nov 16, 2025 06:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मदारनगर गांव में रविवार दोपहर बिजली बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मदारनगर गांव के रहने वाले दलशेर की 18 वर्षीय बेटा सबीना रविवार दोपहर कमरे में लगे बिजली बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगाने गई थी। इसी दरम्यान करंट की चपेट में आकर वह भूमि पर गिर गई। घर पर मौजूद भाई पिन्टू ने बांस के डंडे से बहन को अलग किया। मगर, तब तक वह अचेत हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिन्टू बहन को लेकर आनन-फानन सीएचसी पहुंचा और इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कराया। यहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर भाई सहित अन्य परिजन शव लेकर घर लौट गए। बोर्ड में पहले भी कई बार उतर चुका था करंट ग्रामीणों के अनुसार, सबीना बेहद मिलनसार और परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने वाली युवती थी। उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के पुराने बिजली बोर्ड में पहले भी कई बार करंट उतरने की समस्या आ चुकी थी। आर्थिक तंगी के कारण परिवार इसकी मरम्मत नहीं करवा पाया था। गांव के लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि बिजली विभाग गांव में खराब लाइनों की जांच कराए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।