दोस्तों के सामने नहर में डूबने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

चकलवंशी के आसीवन थाना क्षेत्र की शारदा नहर में मंगलवार को एक युवक डूब गया। 40 वर्षीय मनोज ने अपनी बहन के ससुराल में दोस्तों के साथ नहाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद वह डूबने लगा। साथी उसे बचाने में असफल रहे और उसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

दोस्तों के सामने नहर में डूबने से युवक की मौत

चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र की शारदा नहर में मंगलवार दोपहर दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय गहरे पानी चले जाने से युवक डूब गया। आननफानन उसे बाहर निकाला गया। लेकिन काफी देर हो चुकी थी। मियागंज सीएचसी के डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के सेलापुर गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज पुत्र कल्लू राम मंगलवार सुबह अपनी बहन कुसुमा की ससुराल खेवरई गांव आया था। दोपहर में गांव के कुछ युवकों के साथ वह शारदा नहर में नहाने चला गया। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा।

साथियों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद युवक को नहर से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में मियागंज सीएचसी ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज भाइयों राम प्रसाद, साहब लाल और बहन कुसुमा में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मंजू देवी, मां लीलावती, बेटी शिवानी और बेटे नितेश का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।