उन्नाव में मंगेतर के फांसी लगाने पर युवती ने जहर खाकर दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

अचलगंज (उन्नाव), संवाददाता। मंगेतर के फांसी लगाकर जान देने से सदमे में आई

उन्नाव में मंगेतर के फांसी लगाने पर युवती ने जहर खाकर दी जान

अचलगंज (उन्नाव), संवाददाता। मंगेतर के फांसी लगाकर जान देने से सदमे में आई युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने यह आत्मघाती कदम मंगेतर का शव देख घर लौटने के बाद उठाया। कुछ ही घंटों के अंतराल में दोनों की मौत से घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर शुक्रवार को पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अभी तक मंगेतर के जान देने का कारण सामने नहीं आ सका है।पुलिस के अनुसार अचलगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी संतोष की 21 वर्षीय बेटी कोमल का विवाह गौरी त्रिभानपुर गांव निवासी शिक्षामित्र महेश के 25 वर्षीय बेटे सूरज के साथ तय हुआ था।

16 फरवरी को गोद भराई हुई। नवंबर माह में शादी होनी थी। गोद भराई की रस्म के बाद से सूरज और कोमल के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। गुरुवार को सूरज ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना राजापुर गांव पहुंची तो कोमल अपने माता-पिता के साथ गौरी त्रिभानपुर आई। मंगेतर का शव देख वह टूट गई। देर शाम वह माता-पिता के साथ गांव लौटी और गेहूं में डालने वाली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान देर रात कोमल की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मृतका के पिता गांव के प्रधान के साथ थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। बेथर चौकी से दरोगा विनय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। अचलगंज थाना प्रभारी ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि युवती के मंगेतर की मौत से दुखी होकर जान देने का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव सौंप दिए गए हैं। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।