पोस्टमार्टम बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों मची चीख पुकार
Unnao News - फतेहपुर चौरासी, उन्नाव के अजगवा गांव के एक युवक की झारखंड में रोलर की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो वहां गम का माहौल था। युवक प्रभात रांची में काम कर रहा था। अंतिम संस्कार...

फतेहपुर चौरासी, उन्नाव। क्षेत्र के अजगवा गांव के रहने वाले युवक की झारखंड प्रांत में रोलर की चपेट में आने से दो दिन पहले मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन जैसे ही शव लेकर गांव पहुंचे तो गांव में एक बार फिर गम का माहौल व्याप्त हो गया और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गुरुवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर कर दिया गया। अजगवां गांव के रहने वाले प्रभात झारखंड के रांची भरण पोषण के लिए काम करने गया था। जहां दो दिन पहले रोलर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मौत की सूचना पाकर परिजन शव लेने के लिए रांची चले गए थे। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार सुबह परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। परिजनों से दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।