Unnao News: जन्माष्टमी पर हिमाचल से लौटे युवक ने लगा ली फांसी, मौत

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: बिछिया। जन्माष्टमी पर हिमाचल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर

Unnao News: जन्माष्टमी पर हिमाचल से लौटे युवक ने लगा ली फांसी, मौत

Unnao News: बिछिया। जन्माष्टमी पर हिमाचल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात प्रसाद देने के लिए खोजते हुए बहन छत पर पहुंची तो भाई फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुरवा कोतवाली क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल पुत्र बासुदेव हिमाचल प्रदेश में रहकर काम करता था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह घर लौटा। उसी दौरान घर के सामने जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 12.30 बजे राहुल की बहन प्रसाद लेकर घर पहुंची।

घर में राहुल दिखाई नहीं दिया तो वह उसे देखने छत पर पहुंची। छत पर पहुंचते ही बहन की नजर पिलर से बंधे बिजली केबल पर पड़ी। भाई फंदे से लटका था। यह देखकर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और राहुल को नीचे उतारा। अस्पताल ले जाते। इससे पहले उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अविवाहित मृतक सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। मां रानी और पिता बासुदेव का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मौत का कारण स्पष्ट नहीं बता पाए। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि युवक शुक्रवार रात ही घर आया था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: जन्माष्टमी पर हिमाचल से लौटे युवक ने लगा ली फांसी, मौत