पानी पीते समय पंपिंग सेट की कपलिंग में फंस गया दुपट्टा, किशोरी की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। खेत पर सिंचाई कर रहे भाई को खाना देने गई बहन

पानी पीते समय पंपिंग सेट की कपलिंग में फंस गया दुपट्टा, किशोरी की मौत

फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। खेत पर सिंचाई कर रहे भाई को खाना देने गई बहन सोमवार दोपहर पानी पीने के दौरान चल रहे पंपिंग सेट की कपलिंग में दुपट्टा फंसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो होश उड़ गए। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।मिट्ठूखेड़ा गांव की रहने वाली 15 वर्षीय शिव कन्या उर्फ मंथरा पुत्री सुरेश दोपहर खेत पर सिंचाई कर रहे भाई टिल्लू को खाना देने गई थी। इसी दरम्यान वह पंपिंग सेट में पानी पीने पहुंच गई। पानी पीने के दौरान ही अचानक उसका दुपट्टा पंपिंग सेट की कपलिंग में फंस गया।

जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका शिवकन्या तीन भाई और दो बहन में सबसे बड़ी थी। शिवकन्या की मौत से मां रेशमा, पिता सहित अन्य परिजन बेहाल होते रहे। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार दबौली गांव स्थिति सरैया घाट पर कर दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों से घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।