निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Unnao News - ताजपुर नौबस्ता गांव में 35 वर्षीय राजेश का शव गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला। पत्नी निशा ने घर के अंदर जाकर देखा तो राजेश का शव रस्सी से लटका था। राजेश शराब का आदी था और अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अचलगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ताजपुर नौबस्ता गांव के रहनेवाले युवक का शव गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीचे उतरवा कर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ताजपुर नौबस्ता गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राजेश पुत्र सदासुख लोधी गांव के समीप स्थिति आरा मशीन पर मजदूरी करता था। बुधवार रात भोजन के बाद निर्माणाधीन घर में सोने चला गया। गुरुवार सुबह पत्नी निशा सोकर उठी तो पति राजेश दिखाई नहीं दिया,तब वह घर के अंदर पहुंची तो वहां पति राजेश का शव घर के अंदर लगे एक बांस पर रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला।
यह देख कोहराम मच गया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर बदरका चौकी प्रभारी अनिल त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को छोड़ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, राजेश शराब का आदी होने से आएदिन पत्नी से झगड़ा करता था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


