डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Unnao News - सुमेरपुर में शनिवार शाम एक डंपर की टक्कर से 40 वर्षीय मोहित पासी की मौत हो गई। मोहित अपने भतीजे के साथ मोटर बनवाने गया था। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे मोहित घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी और बच्चे दुखी हैं।
सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर बक्सर मार्ग स्थितमनिकापुर के पास शनिवार शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारकर चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला। पुलिस सीसी कैमरे की मदद से डंपर की तलाश में जुट गई है। बिहार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय मोहित पासी पुत्र रज्जन लाल अपने भतीजे मोनू के साथ सबमर्सिबल की मोटर बनवाने पाटन गांव गया था। मोटर बनवा कर लौटते समय वह बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर बक्सर मार्ग स्थित मनिकापुर गांव के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार डम्पर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में पीछे बैठा मोहित घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहा मृतक मोहित का भतीजा मोनू सुरक्षित है। बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मृतक मोहित के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसी कैमरे की मदद से डम्पर की तलाश की जा रही है। मृतक मोहित बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसके एक बेटी शानू (14) व राज (12) हैं। मृतक मोहित की मौत पर पत्नी नीतू का रो रोकर बेहाल होती रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



