ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Unnao News - हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के उलरापुर गांव में शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से 32 वर्षीय कन्हई की मौत हो गई। कन्हई महाराजगंज से घर लौट रहा था जब ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उसे गंभीर चोटें आईं और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शोक में हैं।

मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के उलरापुर गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजन बेहाल होते रहे। जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के उलरापुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय कन्हई शुक्रवार देर रात महाराजगंज से बाइक से घर लौट रहा था। तभी गांव के पास ही गेहूं काटकर वापस आ रहा ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक कन्हई की पत्नी पप्पी सहित तीन बेटों में राधा, अन्नू, शिवशंभू और चार भाइयों में बड़ा भाई उमेश, अशोक, कृष्णपाल, मां विमला रो-रोकर बेहाल होते रहे। मृतक कन्हई चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। किसानी करके परिवार का पालन पोषण करता था। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


