कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अचलगंज। थाना क्षेत्र के उन्नाव लालगंज हाइवे स्थिति कोरारी अंडरपास के निकट शनिवार दोपहर

अचलगंज। थाना क्षेत्र के उन्नाव लालगंज हाइवे स्थिति कोरारी अंडरपास के निकट शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे राजमिस्त्री की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला कार चालक घटना के बाद वाहन छोड़ भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गंगाघाट थाना क्षेत्र के घोंघी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय मितास पुत्र किशोरी राजमिस्त्री का कार्य करता था। दोपहर में वह हड़हा निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां बाइक से गया था। शाम लौटते समय कोरारी मोड स्थित एक्सप्रेस वे अंडरपास के निकट पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार मीतास की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच बाद परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मृतक मितास अपने पीछे पत्नी मालती के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया हैं। घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक कार छोड़ कर भागने में सफल रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


