
उन्नाव में पानी भरे गड्ढे में बाइक समेत दो युवकों के शव पड़े मिले
संक्षेप: Unnao News - उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित टीकरगढ़ी गांव में सड़क किनारे पानी भरे किनारे पानी भरे
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित टीकरगढ़ी गांव में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में शनिवार सुबह बाइक समेत दो युवक के शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर पहचान बाद परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अवनीश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से दोनों युवक बाइक समेत गड्ढे में गिरने से मौत हुई है। जांच की जा रही है। दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव के रहने वाले 22 वर्षीय गुलशन पुत्र सोहन व आशु उर्फ बजरंगी (20) पुत्र राम रतन शुक्रवार देर शाम बाइक लेकर घर से निकला था।
उसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दही थाना में दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे में बाइक समेत दोनों युवक के शव पड़े देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए थे। मौके पर दही थाना इंस्पेक्टर अवनीश सिंह मय फोर्स के पहुंचे और शवों को बाहर निकलवा कर छानबीन की। मौके की स्थिति देखने के बाद पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हुआ कि दोनों युवक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हुए होंगे। टक्कर लगने के बाद बाइक सहित वह सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे, जिसमें काफी मात्रा में पानी भरा था। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई होगी। पुलिस ने मौके से बाइक भी बरामद की है। ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास सड़क किनारे बने गड्ढे लंबे समय से खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हादसा कैसे हुआ? पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




