
डीसीएम के टक्कर मारने से महिला की मौत, देवरानी की बेटियां जख्मी
संक्षेप: Unnao News - उन्नाव में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला और उसके बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला ऊषा की मौत हो गई, जबकि उसके देवरानी और बच्चों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के तारगांव चौराहा के पास बुधवार सुबह पुरवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क किनारे खड़ी महिला व बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि देवरानी के जख्मी बच्चों का इलाज चल रहा है। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गयादीनखेड़ा मजरा तारगांव निवासी राम किशोर के बेटे गोविन्द की 30 वर्षीय पत्नी ऊषा की बेटी राधिका के गले के बगल में फोड़ा हो गया था।

उसी की दवा लेने के लिए घर से देवरानी सीमा पत्नी शिव कुमार और उसके दो बच्चों में नैंसी व मानवी के संग निकली थी। जिला अस्पताल आने के लिए जेठानी व देवरानी बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दरम्यान तारगांव चौराहा के पास डीसीएम के टक्कर मारने से जेठानी ऊषा व देवरानी के दोनों बच्चे जख्मी हो गए। घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने ऊषा को मृत घोषित कर दिया और हादसे के समय जख्मी नैंसी पत्नी शिव कुमार व मानवी पुत्री शिवकुमार का इलाज चल रहा है। घायल दोनों बच्चों की मां सीमा व जेठानी की बेटी राधिका बाल-बाल बच गई थी। मृतका ऊषा अपने पीछे चार बच्चों में राधिका, अंजलि, अंश, दीपाजंलि को छोड़ गई है। हादसे के बाद पुलिस डीसीएम चालक की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




