वाहन के बाइक में टक्कर मारने से युवक की मौत
Unnao News - -बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई उन्नाव मार्ग स्थिति एक्सप्रेस वे अंडर पास के निकट गुरुवार शाम हुआ हादसा

गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित एक्सप्रेस वे अंडर पास के निकट गुरुवार शाम अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया था। शव घर लाकर परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही क्षेत्रीय नानामऊ गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट गांव के रहने वाले 35 वर्षीय जितेंद्र द्विवेदी पुत्र यदुनंदन प्रसाद गुरुवार शाम गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी रिश्तेदार के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
यहां से कार्यक्रम में शामिल होकर देर शाम वह घर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई उन्नाव मार्ग स्थिति एक्सप्रेस वे अंडर पास के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसे घायल अवस्था में बांगरमऊ अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और शुक्रवार दोपहर बिना कोई कानूनी कार्रवाई के शव को नानामऊ गंगा घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक जितेंद्र अपने पीछे पत्नी आस्था, एक बेटा अथर्व व एक बेटी रनिका को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक जितेंद्र कोई प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



