Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार ग्राम प्रधान जख्मी
Unnao News: बिछिया कस्बे से घर लौट रहे सकरन ग्राम के प्रधान धर्मेंद्र राजपूत की तेज रफ्तार डंपर से मौत हो गई। बाइक से लौटते समय डंपर ने टक्कर मारी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Unnao News: बिछिया, संवाददाता। बिछिया कस्बे से घर लौट रहे सकरन ग्राम के प्रशासक (ग्राम प्रधान) धर्मेंद्र राजपूत की तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सकरन गांव के रहने वाले 27 वर्षीय धर्मेंद्र राजपूत पुत्र दिनेश वर्तमान में सकरन गांव के प्रशासक है। बाइक से बिछिया कस्बा में किसी आवश्यक कार्य को निपटाकर उन्नाव की ओर से वापस सकरन गांव स्थिति घर जा रहे थे।
तभी दही चौकी पुरवा मार्ग उन्नाव की ओर से आ रहे डम्पर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय वह बाइक समेत डम्पर के नीचे आ गया। मौके पर राहगीरों ने डम्पर को रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में बाहर निकलवा कर एम्बुलेंस से बिछिया अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने जख्मी धर्मेंद्र की हालत चिंताजनक बताई गई। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दियावही पुलिस ने डम्पर चालक को मौके से गिरफ्तार कर थाने लेकर चली गई।


