Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTragic Accident Claims Life of Biker in Uttar Pradesh - Loader Hits Motorcycle
लोडर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी जख्मी

लोडर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी जख्मी

संक्षेप:

Unnao News - बारा सगवर में एक लोडर की चपेट में आने से 50 वर्षीय बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि उनके साथी सर्वेश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाबूलाल की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी।

Dec 19, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

बारा सगवर। थाना क्षेत्र के ऊंचगांव लालकुंआ मार्ग पर शुक्रवार सुबह लोडर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत और साथी जख्मी हो गया। घायल को एम्बुलेंस चालक ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय बाबूलाल पुत्र बालकृष्ण अपने दोस्त निहालीखेड़ा गांव निवासी सर्वेश के संग शुक्रवार सुबह धानीखेड़ा गांव जा रहा था। तभी बेलहरा गांव के सामने ऊंचगांव-लालकुंआ मार्ग पर लोडर की चपेट में बाइक सवार आ गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे में दोनों बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालक ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने बाइक में पीछे बैठे अधेड़ बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक घायल सर्वेश को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल भेज दिया है। अस्पताल के डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर हैलट रेफर कर दिया। मृतक बाबूलाल के मंझले भाई श्याम ने बताया कि बाबूलाल सबसे बड़े थे और छोटा भाई पूती हैं। मृतक बाबूलाल धानीखेड़ा स्थित आरा मशीन में मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था। मृतक बाबूलाल के दो विवाहित बेटियों में बबली, मनीषा व तीन अविवाहित बेटियों में ज्योती, जान्हवी व मानवी हैं। घटना के बाद पत्नी राजकुमारी और बेटियां रो रो कर बेहाल होती रही। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि जानकारी पर पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की गई है। परिजन से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।