काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने की मांग
Unnao News - फतेहपुर चौरासी में काली मिट्टी- शिवराजपुर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश समस्या बन गया है। नए वैकल्पिक मार्ग पर एक ट्रक फंसने से लंबा जाम लग गया। क्षेत्रीय लोगों ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है, क्योंकि इससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है और छोटे वाहनों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
फतेहपुर चौरासी। काली मिट्टी- शिवराजपुर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश अब परेशानी का सबब बन लगा है। मंगलवार को नए बने वैकल्पिक मार्ग पर ट्रक फंसा तो लंबा जाम लग गया। क्षेत्रीय लोगो ने अब दोबारा इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने की मांग उठाई है। असल मे काली मिट्टी- शिवराजपुर मार्ग पर बाढ़ के समय दबौली के पास हुए कटान से पूरा मार्ग कटकर बह गया था। इससे लगभग छह माह आवागमन रुका रहा था। हालही मे क्षेत्रीय विधायक श्री कांत कटियार के प्रयासों से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था, यहां दो पहिया और हल्के चार पहिया वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई थी लेकिन इससे भारी वाहन भी निकलने लगे।
इनकी सनकञ इतनी बढ़ी की मार्ग क्षतिग्रस्त करा दिया। क्षेत्रीय लोगों ने इस मार्ग से इन सभी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि आने जाने वाले लोगों और छोटे वाहन चालकों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


