Unnao News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन जख्मी
Unnao News: बिछिया में मंगलवार शाम को तौरा गांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई। पुलिस ने एक बाइक सवार को मौके पर पकड़ लिया।

Unnao News: बिछिया। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी हो गए। अचलगंज थाना क्षेत्र के अर्चितखेड़ा गांव के रहने वाले संदीप, संता व रमेश एक ही बाइक पर सवार होकर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के रसीदपुर गांव जा रहे थे। दही पुरवा मार्ग स्थिति तौरा गांव के मोड़ पर दूसरी बाइक से घूरखेत गांव निवासी विशाल अपनी चाची बसंती के संग तौरा गांव की बाजार से सब्जी लेकर वापस घर जा रहा था। तौरा गांव की मोड़ पर दोनों बाइक की सीधी भिड़ंत होने पर एक बाइक पर सवार दो युवक व महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से बिछिया सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रमेश की हालत नाजुक देख रेफर कर दिया। मगर परिजन रमेश को निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल ले गए। जबकि संदीप व संता के मामूली चोटिल होने पर इलाज बाद घर भेज दिया गया। उधर, दूसरा बाइक सवार विशाल निवासी घूरखेत को पुलिस ने बाइक समेत मौके पर पकड़ कर थाने लेकर चली गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


