Unnao News: तीन ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत नाजुक
Unnao News: बांगरमऊ के विभिन्न गांवों में तीन लोग जहरीले पदार्थ खाने से गंभीर रूप से बीमार हो गए। माखनखेड़ा की संगीता, अतरधनी की नेहा और कुंडा का दीपक इन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने अज्ञात कारणों से जहर निगल लिया। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Unnao News: बांगरमऊ। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते युवक व युवती समेत तीन लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के माखनखेड़ा गांव की रहने वाली संगीता पत्नी अनित की अज्ञात कारण के चलते सल्फास की गोली निगलने से हालत बिगड़ गई। उधर, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अतरधनी गांव निवासी राजू की पुत्री नेहा ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी दीपक पुत्र अनूप ने भी अज्ञात कारण के चलते जहर निगल लिया। जिससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने सभी को बांगरमऊ सीएचसी पर भर्ती कराया।
यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


