Unnao News: सड़क हादसों में पूर्व प्रधान समेत तीन बाइक सवार जख्मी
Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पूर्व प्रधान समेत

Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पूर्व प्रधान समेत तीन बाइक सवार घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से सफीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे का विवरण
कोतवाली क्षेत्र के मवईलाल गांव के रहने वाले 62 वर्षीय पूर्व प्रधान भगवानदीन पुत्र गजराज बाइक से पीखी मार्ग से उन्नाव-हरदोई मार्ग पर पहुंचे थे। तभी फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हिंदूपुरवा की ओर से आ रहे दही थाना के टीकरगढ़ी गांव निवासी संजीव पुत्र सूर्यबली की बाइक से उनकी कस्बा के माया पैलेस के पास टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इसी क्रम में सफीपुर-चौधरीखेड़ा मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के मुंडा गांव के समीप दूसरा हादसा हुआ। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द गांव निवासी दीपक पुत्र मुन्नीलाल सफीपुर से दवा लेकर बाइक से गांव लौट रहा था। मुंडा गांव के निकट वह एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दीपक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को सीएचसी सफीपुर पहुंचाया। सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


