चोरों ने घर से लाखों रुपये के जेवर व नगदी की पार
Unnao News - सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित घर को रविवार देर रात

सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित घर को रविवार देर रात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर व नगदी पार कर ले गए। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।दही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में चोरों ने रविवार देर रात किसान कल्लू पुत्र अमीरे के घर को निशाना बनाते हुए घर के पिछली दीवार पर लगे पनारे में साड़ी का फंदा डालकर छत पर पहुंच गए। चोर जीने के दरवाजे में अंदर से लगी कुंडी को काटकर घर में दाखिल हुए और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर करीब आठ लाख के सोने चांदी के जेवर और 30 हजार की नगदी पार कर दी।
घटना के समय कल्लू अपनी पत्नी और छोटे बेटे अजय के साथ आंगन में लेटे हुए थे। जबकि उनका बड़ा बेटा सूरज अपनी पत्नी अंजली के साथ कमरे में लेटा हुआ था। सुबह जब सोकर उठे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरज ने बताया कि उसके तीन महीने पहले शादी हुई थी। पत्नी अंजली के जेवर व रुपये बक्से में रखे थे। चोरों ने बक्से का ताला तोड़ कर करीब आठ लाख रुपये के जेवर व 30 हजार की नगदी पार कर दी। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी का प्रार्थना पत्र मिला है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


