दरवाजे बंधी ग्यारह बकरियां चोरों ने की पार

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - सलेथू गांव में चोरों ने एक घर के छप्पर के नीचे बंधी 11 बकरियों को चुरा लिया। पीड़िता राज कुमारी ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी गई बकरियों की कुल कीमत 80 हजार रुपये है। बकरी पालन...

दरवाजे बंधी ग्यारह बकरियां चोरों ने की पार

पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित घर के छप्पर के नीचे ग्यारह बंधी बकरियां को सोमवार देर रात चोर पार कर ले गए। जानकारी पर पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। पीड़िता के अनुसार चोरी गई बकरियों की कीमत करीब अस्सी हजार रुपये बताई जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव के रहने वाले मोहन की पत्नी राज कुमारी के मुताबिक सोमवार रात घर के बाहर रखे छप्पर के नीचे एक दर्जन बकरियां बंधी हुई थीं। देर रात चोर रस्सी काटकर 6 बकरियां व 5 बकरे चोरी कर ले गए। शेष बचे बकरे के चिल्लाने पर उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई। उसकी 11 बकरियों की कुल कीमत 80 हजार रुपये है। बकरी पालन से ही पीड़िता के परिवार का पालन पोषण होता था। पीड़िता की तहरीर बाद पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।