ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावकर्मियों ने मंडी परिसर में बंद किए गौवंशीय, किसानों ने खदेड़ा

कर्मियों ने मंडी परिसर में बंद किए गौवंशीय, किसानों ने खदेड़ा

बिछिया। संवाददाता डिप्टी सीएम के सम्भावित दौरे को लेकर बिछिया ब्लॉक के ...

कर्मियों ने मंडी परिसर में बंद किए गौवंशीय, किसानों ने खदेड़ा
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावSun, 19 Sep 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

बिछिया। संवाददाता

डिप्टी सीएम के सम्भावित दौरे को लेकर बिछिया ब्लॉक के कर्मचारियों ने गांव के छुट्टा मवेशियों को मंडी परिसर में सुबह बन्द कर दिया। किसानों को जानकारी होने पर मंडी परिसर पहुंच कर बन्द मवेशियों को बाहर खदेड़ दिया। उनका कहना था कि ब्लॉक कर्मचारी स्थाई गौशाला बनवाकर ही गौशाला में मवेशी शिफ्ट करें। जिस पर ब्लॉक कर्मचारी मायूस होकर लौट गए।

बिछिया गांव में करीब 5 वर्षों से गौशाला न बनाए जाने पर छुट्टा मवेशी किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। मौरावां में उपमुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर बिछिया ब्लॉक कर्मचारी सुबह से ही गांव के छुट्टा मवेशियों को खदेड़ कर उन्नाव पुरवा मार्ग स्थित बिछिया गांव के निकट एक मंडी परिसर में बंद कर दिया। किसानों को जब यह जानकारी हुई तो मंडी परिसर पहुंचकर मवेशियों को बाहर खदेड़ना शुरू कर दिया। ब्लॉक कर्मचारियों को जानकारी मिलने पर गांव के सचिव रणंजय सिंह, रूपेश श्रीवास्तव व पशु चिकित्साधिकारी डा. पुष्पराज सिंह पहुंचे। किसानों को समझाना शुरू किया। इसके बाद किसान भड़क गए और कहा जब तक स्थाई गौशाला नही बनेगी। मंडी परिसर में मवेशी बन्द नहीं किये जाएंगे। किसानों और ब्लाक कर्मचारियों में करीब एक घण्टे बहस के बाद ब्लाक कर्मचारी किसानों के न मानने पर वापस लौट गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें