ईरान से टकराव के बाद खाड़ी देशों में रह रहे अपनों की बढ़ी चिंता
Unnao News - उन्नाव में, ईरान के साथ बढ़े तनाव के कारण खाड़ी देशों में रह रहे लोगों के परिवारों की चिंता बढ़ गई है। दुबई में स्थिति सामान्य है, लेकिन परिवार युद्ध की आशंका को लेकर परेशान हैं। शादाब के पिता दुबई में थोक वेजिटेबल मार्केट में काम करते हैं और परिवार लगातार वीडियो कॉलिंग के जरिए संपर्क में है।

उन्नाव। ईरान से बढ़े तनाव के बाद खाड़ी देशों में रह रहे अपनों की चिंता बढ़ गई है। वहां काम कर रहे लोगों के परिजन वीडियो कॉलिंग पर पल-पल की खबर ले रहे हैं। कतर के मुकाबले दुबई में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उन्नाव निवासी शादाब ने बताया कि उनके पिता फिरोज दुबई में वेजिटेबल मार्केट में थोक का काम करते हैं। मौजूदा हालात को लेकर परिवार में चिंता जरूर है, लेकिन वहां किसी तरह की सीधी परेशानी नहीं है। शादाब के मुताबिक, पापा ने बताया है कि वह रोज की तरह मार्केट जा रहे हैं। अभी वहां माहौल सामान्य है, लेकिन युद्ध की आशंका से परिवार के लोग परेशान हैं।
परिवार के सदस्य लगातार वीडियो कॉलिंग के जरिए फिरोज से संपर्क में हैं। हालात की जानकारी ले रहे हैं। शादाब ने कहा कि खबरों में ईरान से टकराव की स्थिति देखने के बाद चिंता बढ़ गई थी, लेकिन पिता से बात होने पर कुछ राहत मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



