ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावकिशोरियों से युवकों ने की बदसलूकी

किशोरियों से युवकों ने की बदसलूकी

दो अलग अलग गांवों में हैंडपंप पर पानी लेने गई किशोरियों से पडोसी युवकों ने बदसलूकी की। उलाहना लेकर गए किशोरियों के पिता को आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी...

किशोरियों से युवकों ने की बदसलूकी
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावSun, 22 Oct 2017 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

दो अलग अलग गांवों में हैंडपंप पर पानी लेने गई किशोरियों से पडोसी युवकों ने बदसलूकी की। उलाहना लेकर गए किशोरियों के पिता को आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के माता पिता शनिवार को हिलौली का मेला देखने गए थे। तभी शाम को किशोरी पड़ोस के हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वही गांव निवासी युवक ने किशोरी को पकड़ कर बदसलूकी की। मेला से लौटे पिता को किशोरी ने आपबीती बताई। उलाहना लेकर गए पिता को आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया। इसी क्रम में दूसरी घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी भी पडोस में लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी किशोरी से गांव के युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरी के चिल्लाने और विरोध करने पर युवक ने उससे मारपीट की। थानाध्यक्ष अमित कुमार तोमर ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की गई है। जिसमें पुरानी खुन्नस की बात सामने आई है। किशोरी से बदसलूकी की बात गलत है। दोनों युवकों को पकड़ कर शांति भंग के तहत जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें