किशोरी ने फंदे से लटक जान देने का किया प्रयास

Mar 02, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - औरास के शीशी गांव की 17 वर्षीय किशोरी मोहिनी ने सोमवार को फंदे से लटकने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे तुरंत उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। किशोरी के माता-पिता चंडीगढ़ में काम कर रहे हैं, जबकि वह अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी।

किशोरी ने फंदे से लटक जान देने का किया प्रयास

औरास। थाना क्षेत्र के शीशी गांव में रहने वाली किशोरी ने सोमवार दोपहर कमरे में फंदे से लटक जान देने का प्रयास किया। किशोरी को लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन किशोरी को फंदे से उतार कर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। औरास थाना क्षेत्र शीशी गांव की रहने वाली 17 वर्षीय मोहिनी पुत्री अंगद घर पर अपने बाबा व दादी के साथ रहती थी। किशोरी के माता, पिता चंडीगढ़ में रहकर जीविकापार्जन करते हैं। सोमवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते मोहिनी घर के अंदर बने कमरे में फंदे से लटक गई।

बाहर से बाबा जब घर पहुंचे तो मोहिनी को लटका देखा तो चीख पुकार करने लगे। शोर सुनकर घर के अंदर पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने किशोरी को फंदे से उतार कर सीएचसी औरास ले गए। यहां डॉक्टर ने मोहिनी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।