बीमारी से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान
Unnao News - नवई में 19 वर्षीय पलक ने बीमारी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगला। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ, लेकिन फिर से तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कार्रवाई की।

नवई। बीमारी से परेशान युवती से जहरीला पदार्थ निगलने से इलाज दौरान मौत हो गई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई गांव की रहने वाली 19 वर्षीय पलक पुत्री सुरेन्द्र ने शनिवार रात बीमारी से परेशान होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे तत्काल नई सराय स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ तो परिजन उसे घर ले आए। रविवार को अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मृतका पलक तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बहन सिम्मी, छोटी बहन कसक, भाई सत्यम और माता रामदेवी हैं। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि मृतका पलक के चाचा सोने सिंह की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


