टीईटी और एनपीएस के विरोध में शिक्षकों का काला दिवस
Unnao News - उन्नाव में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में काला दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने एनपीएस व्यवस्था के खिलाफ और टेट अनिवार्यता के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया और शिक्षकों को एकजुट रहने का आह्वान किया।

उन्नाव। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को औरास के एक लॉन में एनपीएस व्यवस्था के विरोध में काला दिवस मनाया गया। वहीं टेट अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस की तैयारियों को लेकर सभा आयोजित की गई। शिक्षक व कर्मचारी ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर टेट की बाध्यता और एनपीएस की खिलाफत के लिए संघर्ष करने का संकल्प लियाा। बुधवार को वक्ताओं ने कहा कि 1 अप्रैल 2004 से लागू की गई एनपीएस व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य के साथ अन्याय है, जबकि आरटीई लागू होने से पूर्व की भर्ती में टेट को अनिवार्य करना भी अनुचित है।
सभा को संबोधित करते हुए अर्पित मिश्र और महेंद्र पाल सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि जूनियर के जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्रा ने टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों को संगठित रहने का आह्वान किया। संजय शुक्ला ने संघर्ष में एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया। वहीं प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव संखवार एवं जिला/मांडलिक मंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा शिक्षकों पूरी एकजुकता से लड़ाई करने के लिए तैयार है। इस दौरान नरेंद्र सिंह, इम्तियाज हुसैन, सूफियान अहमद, रीता कुशवाहा, विद्या सागर मिश्र, राजेश कुमार, कमलेश, धनंजय, उमेश कनौजिया, राम आसरे यादव, विद्या सागर, हैदर अब्बास, आशीष, छत्रपाल, कुलदीप यादव, सुफियान, संदीप आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


