सशक्त शैक्षिक मिसाल पर उत्कृष्ट गुरुजनों का सम्मान
Unnao News - उन्नाव, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएस) के लिए आठ शिक्षकों

उन्नाव, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएस) के लिए आठ शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसमें छह शिक्षकों का स्कूल में अधिक संख्या में बच्चों का चयन कराने पर सम्मान हुआ। जबकि दो शिक्षकों को प्रचार-प्रसार कर एनएमएमएस में बड़ी संख्या में बच्चों को आवेदन कराने और शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने पर सम्मान से नवाजा गया।लखनऊ के इंदिरानगर स्थित रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्नाव के शिक्षकों को सम्मान का हकदार बनने का अवसर मिला। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा से प्रदीप कुमार वर्मा और एसआरजी अखिलेश चंद्र शुक्ला को परीक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
वहीं बांगरमऊ के गोसाईखेड़ा से रविशंकर को 16 छात्रों के चयन, औरास के हसनपुर से अशोक कुमार को 11, सिकंदरपुर सरोसी के ममनापुर स्कूल के प्रदीप द्विवेदी को 14 और बड़ादेव से गंगा रतन को 7 बच्चों के चयन के साथ ही, अवनींद्र सिंह सेंगर, शिवम और नीरज को अपने-अपने विद्यालयों से अधिक संख्या में बच्चों के चयन के लिए सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों के सतत प्रयासों से जनपद में जागरूकता बढ़ी है और परिणामों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। इस दौरान पीएसपीएसए के जिलाध्यक्ष संजीव शंखवार, मनोज कुमार वाष्र्णेय, मनोज बोस, संतोष खरे, आकाश अग्रवाल आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


