वायरल वीडियो : शिक्षामित्र ने मेरा जीना दुश्वार कर दिया.. जान दे रही हूं
Unnao News - उन्नाव की शिक्षिका नरजिस सुल्ताना ने स्कूल परिसर में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने शिक्षामित्र पुष्कर बाजपेई पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। शिक्षिका की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच चल रही है।

उन्नाव, संवाददाता। मैं पूरे होशो-हवास में खुदकुशी कर रहीं हूं..इसके जिम्मेदार पुष्कर बाजपेई हैं। उन्होंने मुझे बहुत ज्यादा परेशान करके रखा है..दो-ढाई साल हो गए। छह-आठ महीने से तो मेरी जिंदगी दुश्वार कर दी है, अब हम थक गए हैं। यह कहते हुए एक शिक्षिका ने एक मिनट 11 सेकेंड का वीडियो बनाया। इसके बाद स्कूल में ही जहर खा लिया। शिक्षिका के गिरते हुए हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बदरका प्रथम में तैनात अविवाहित शिक्षिका नरजिस सुल्ताना ने गुरुवार को स्कूल परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहर खाने से पहले उन्होंने एक मिनट 11 सेकेंड का एक वीडियो बनाया। वीडियो में उन्होंने स्कूल में ही तैनात शिक्षामित्र पुष्कर बाजपेई पर प्रताड़ित करने के कई आरोप लगाए। यहां तक खुदकुशी के लिए भी उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया। शिक्षिका के जहर खाने की जानकारी मिलते ही विद्यालय स्टाफ और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। शिक्षिका की हालत बिगड़ती देख तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अचलगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चर्चाओं के मुताबिक, शिक्षिका और शिक्षामित्र के बीच किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मामले में अचलगंज थाना के एसआई विनय यादव ने बताया कि शिक्षिका के जहर खाने की जानकारी है। जांच की जा रही है। देर शाम तक शिक्षिका या उनके घरवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती शिक्षिका से जाकर मुलाकात की है। विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र और शिक्षिका के बीच मतभेद की बात सामने आई है। मामले की जांच बीईओ सिंकदरपुर कर्ण को सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी गई है।
लेखक के बारे में
Krishna Mishraशॉर्ट बायो: कृष्ण कुमार मिश्र पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में जनपद उन्नाव ब्यूरो टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव कृष्ण कुमार मिश्र भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में जनपद उन्नाव ब्यूरो इंचार्ज हैं। वर्ष 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने प्रतापगढ़, कानपुर साउथ, बुंदेलखंड में बांदा और अब उन्न्नाव में पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (डेस्क से रिपोर्टिंग) कृष्ण कुमार मिश्र ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। वर्ष 2012 में राष्ट्रीय सहारा में डेस्क पर रहे, जहां खबरों के सम्पादन में निपुण हुए। वर्ष 2014 फरवरी से 2015 जनवरी तक अमर उजाला की रोहतक यूनिट में डेस्क पर रहे। जहां जींद, सोनीपत, फतेहाबाद और सिरसा जैसे प्रमुख जिलों की कमान संभाली। वर्ष 2015 फरवरी में ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। वर्तमान में बतौर ब्यूरो इंचार्ज जनपद उन्नाव टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में बीजेएमसी होने के कारण कृष्ण कुमार मिश्र को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। क्राइम और राजनीति पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च, समसामयिक घटनाक्रम आदि पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ स्टोरीज लिख रहे हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन क्राइम, राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम आदि पर कृष्ण कुमार मिश्र की गहरी समझ है। उन्होंने कई एक्सक्लूसिव खबरें की हैं। कृष्ण कुमार मिश्र का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
क्राइम, राजनीति, हेल्थ, सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


