पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने जान दी
Unnao News - उन्नाव के मलझा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतक राजू गौतम की पत्नी दो साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने शव देखकर कोहराम मचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...

उन्नाव। हसनगंज थाना क्षेत्र के मलझा गांव के रहने वाले युवक का बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से शव लटका मिला। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हसनगंज थाना क्षेत्र के मलझा गांव के रहने वाले रामचंद्र का तीस वर्षीय बेटे राजू गौतम की पत्नी दो साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। सुबह घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से उसका शव लटका देख परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना को लेकर परिजन रोने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। ग्रामीणों के मुताबिक पत्नी के छोड़कर चले जाने से अकेला हो गया था। पत्नी वियोग में घटना को अंजाम दे डाला है। मृतक राजू दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई आशीष अविवाहित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।