Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsSuspicious Death Young Woman Found Hanging from Tree in Unnao
उन्नाव में संदिग्ध हालत में युवती का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

उन्नाव में संदिग्ध हालत में युवती का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव में सोमवार सुबह 22 वर्षीय युवती सुभाषिनी का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से बीमार थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

Dec 22, 2025 12:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव की रहने वाली युवती का सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। परिजनों के मुताबिक बीमारी के चलते घटना को अंजाम दे डाला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नही लगाया है। रुकनापुर गांव के रहने वाले राजू रावत ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि काफी समय से वह परिवार के साथ गांव के बाहर स्थिति अमरुद के बगीचे में झोपड़ी डालकर रहता है। उसकी 22 वर्षीय बेटी सुभाषिनी काफी समय से बीमार चल रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजन उसका इलाज भी करवा रहे थे। सोमवार सुबह शौच जाने की बात कहते हुए निकली और काफी समय तक घर नहीं लौटी तो छोटी बेटी नेहा देखने के लिए गई। यहां अमरुद के पेड़ पर सुभाषिनी का शव लटकता देख चीख पुकार मचाई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई की। मृतका सुभाषिनी दो भाई व दो बहनों के बीच दूसरे स्थान पर थी। बड़ा भाई विकास व छोटा भाई महावीर और सबसे छोटी बहन नेहा है। पंद्रह साल पहले मां की मौत हो चुकी है। तब से पिता अमरुद के बगीचे में ही झोपड़ी बनाकर बच्चों के साथ रहता है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। अभी किसी तरह का कोई आरोप नही लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।