संदिग्ध हालत में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव की रहने वाली विवाहिता का संदिग्ध

संदिग्ध हालत में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव की रहने वाली विवाहिता का संदिग्ध हालत में बुधवार दोपहर घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर शव लटका मिला। पति फंदे से उतार कर पत्नी को मियागंज सीएचसी ले गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। हसनगंज नायब तहसीलदार दीपक गौतम की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अजगैन थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के रहने वाले बीरेंद्र कुमार रावत ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जून 24 में 23 वर्षीय बहन सावित्री की शादी माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी गौतम पुत्र धर्म पाल के साथ हुई थी।

उसकी आठ माह की बेटी अक्षिता है। शादी के एक साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा। उसके बाद ससुरालीजनों से प्रताड़ित किया जाने लगा। जिससे आहत होकर बहन मायके आ गई। एक माह पहले ही समझौता हुआ था। उसके बाद बहन ससुराल गई और बुधवार दोपहर सूचना मिली कि बहन को मार दिया गया। खुदकुशी को दर्शाने के लिए फंदे पर लटकाने का रूप दिया गया। मृतका सावित्री पांच बहनों और दो बड़े भाइयों के बीच पांचवें नंबर पर थी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।