संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जेवर चोरी का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

उन्नाव में 24 वर्षीय खुशी त्रिवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, और विसरा सुरक्षित किया गया है। महिला के परिजनों ने तिलक कार्यक्रम के दौरान जेवरात चोरी होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जेवर चोरी का आरोप

उन्नाव, संवाददाता। बीघापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण गांव की रहने वाली महिला की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां पुलिस ने शव का दो डॉक्टर के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया है।

खुशी त्रिवेदी का तिलक कार्यक्रम

सिकंदरपुर कर्ण गांव की रहने वाली 24 वर्षीय खुशी त्रिवेदी पत्नी सुजीत कुमार हाल ही में रायबरेली निवासी बुआ के लड़के का तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। शनिवार को बड़ी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों का कहना था कि खुशी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले को लेकर परिवार और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

Voice of UP

जेवरात चोरी का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि तिलक कार्यक्रम के दौरान महिला के जेवरात भी चोरी हो गए थे। बताया गया कि खुशी के पास छाला, झुमकी, तीन अंगूठियां और एक चैन थी, जो बाद में नहीं मिलीं। इस बात को लेकर भी परिवार में चिंता और संदेह का माहौल बना हुआ है। जानकारी पर पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की है। बीघापुर थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दो डॉक्टर के पैनल में मौरावां सीएचसी डॉ. राज कुमार गौतम व बीघापुर सीएचसी डॉ. विमल कुमार आर्या मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खुशी त्रिवेदी की उम्र क्या थी?
खुशी त्रिवेदी की उम्र 24 वर्ष थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।