एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का लिया जायजा

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव में एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की फाइनल आउटडोर परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता की जाँच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार हो। एसएसपी ने आरक्षियों को अनुशासन और परिश्रम के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का लिया जायजा

उन्नाव। एसएसपी ने सोमवार रिजर्व पुलिस लाइन पहुंच कर रिक्रूट आरक्षियों की पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) की फाइनल आउटडोर परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित संचालन का जायजा लिया तथा अधिकारियों व प्रशिक्षण स्टाफ को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराई जाए। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्हें भविष्य में एक दक्ष, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।