रंजिशन फौजी को पीट जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - मौरावां थाना क्षेत्र के बछौरा गांव के फौजी राजकुमार लोधी छुट्टी पर घर आए थे। वे सोमवार को बाजार गए थे, जहां रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित...

रंजिशन फौजी को पीट जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज

हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के बछौरा गांव के रहने वाले फौजी के छुट्टी पर घर आने पर सोमवार दोपहर किसी काम से बाजार गया था। घर लौटते समय रंजिशन उसे रोक लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दम्पत्ति व उसके बेटे और बहू पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मौरावां थाना क्षेत्र के बछौरा गांव के रहने वाले राजकुमार लोधी (फौजी) भारतीय थल सेना में सिक्किम राज्य में कार्यरत है। उसकी पत्नी प्रयागराज में कांस्टेबल पद पर तैनात है। तीन दिन पहले राज कुमार छुट्टी पर अपने बछौरा गांव आया था। उसके बाद सोमवार दोपहर वह किसी काम से मौरावां बाजार गया था। जहां से वापस घर आते समय बछौरा गांव मोड़ पर पहले से मौजूद ब्रजेश कुमार मिश्रा उनके छोटे भाई अजय मिश्रा ने फौजी को रोक कर आपसी रंजिश के चलते लात घुसों से मारा पीटा। गांव के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। फौजी राज कुमार ने बताया कि यह लोग सरकारी राशन लेते है। मनरेगा में बिना काम किए मजदूरी लेते है। जिससे मैंने गांव के व्हाट्सप्प ग्रुप में पोस्ट किया था। जिस पर इन लोगों ने मुझे जाने से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने फौजी की तहरीर पर बृजेश व उनकी पत्नी ऊषा तथा बेटा अजय कुमार और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।