ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावमहापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर हुआ गायन

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर हुआ गायन

जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं और देश रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 116 वीं जयंती बुधवार की सुबह सरकारी कार्यालयों से लेकर स्थापित प्रतिमा स्थलों और स्कूलों तथा अर्द्ध सरकारी संस्थानों...

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर हुआ गायन
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावWed, 02 Oct 2019 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं और देश रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 116 वीं जयंती बुधवार की सुबह सरकारी कार्यालयों से लेकर स्थापित प्रतिमा स्थलों और स्कूलों तथा अर्द्ध सरकारी संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई। प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण कर महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। स्कूली शिक्षक व बच्चों ने रैली निकाल कर सफाई के लिए प्रेरित कर स्वच्छता का संदेश दिया और शपथ दिलाकर दैनिक जीवन में प्लास्टिक कितनी उपयोगी है या अनुपयोगी साबिह हो रही पर चर्चाएं हुई। पुलिस लाइन समेत सभी थानों में ध्वजारोहण कर महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

कोर्ट परिसर में जिला जज अजहर हुसैन इदरीशी व कलेक्ट्रेट में डीएम देवेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में महापुरुषों की जयंती मनाई गई। डीएम ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कई अधिकारियों व कर्मियों ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कोर्ट में आयोजित गोष्ठी में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रणन्जय वर्मा ने कहा कि महापुरुषों के विचारों व उनके सिद्धांतों पर चलने की सभी को सीख लेनी चाहिए। इस दौरान अपर जिला जज कुनाल वेपा और संतोष कुमार व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्रुख इनाम सिद्दीकी ने भी महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कलेक्ट्रेट में डीएम ने अपने सारगर्भित संबोधन में गांधी के संघर्षमय जीवन के कई प्रेरक प्रसंगों की चर्चा की तथा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। गोष्ठी का संचालन केके दीक्षित ने किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीप नरायण त्रिवेदी ने गांधी के मौन रहने के ताकत के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व बार अध्यक्ष सतीश शुक्ल व गिरीश मिश्र ने गोष्ठी को संबोधित किया। गोष्ठी दौरान जजों में अयाज अहमद, अरविन्द कुमार उपाध्याय, पूनम त्रिवेदी, अखिलेश दुबे, प्रीती सिंह, दिव्या भार्गव, विराट कुमार श्रीवास्तव, अलका यादव, प्रमोद सिंह, स्मृति चौरसिया आदि मौजूद रहे तथा कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम दौरान अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें