एक दिन पहले घर से निकली महिला का बाग में पड़ा मिला शव

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

सफीपुर, संवाददाता। कस्बा के निहालपुर गांव स्थिति बाग में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में

एक दिन पहले घर से निकली महिला का बाग में पड़ा मिला शव

सफीपुर, संवाददाता। कस्बा के निहालपुर गांव स्थिति बाग में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। महिला एक दिन पहले घर से निकली थी। बेटे ने शव की पहचान अपनी मां के रूप में की है। जानकारी पर पहुंचे एसएसपी दक्षिणी व सीओ और थाना पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच पड़ताल की है। परिजनों ने शराब का लती बताते हुए किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सफीपुर कस्बा के सराय मुबारक अली मोहल्ला के रहने वाले कमलेश मजदूरी के सिलसिले में कस्बा से बाहर रहता है।

उसकी 50 वर्षीय पत्नी फूलदुलारी बच्चों के साथ गुजर बसर करती थी। सोमवार सुबह किसी काम की बात कहकर फूल दुलारी घर से निकली थी। मगर वह घर नहीं लौटी। अक्सर उसके घर से बाहर रहने की आदत से परिजनों ने भी कोई खोज खबर नहीं की। मंगलवार सुबह कस्बा से पांच किलोमीटर दूर कोतवाली क्षेत्र के ही निहालपुर गांव के बाहर ग्रामीणों ने आम के बाग में एक महिला का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। शव की सूचना पर एएसपी दक्षिणी शैलेन्द्र कुमार, सीओ सोनम सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा, प्रभारी एसएन त्रिपाठी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण किया। उधर, शव मिलने की जानकारी पर कमलेश लोधी के बेटे जीतू भी मौके पर पहुंच गया। उसने शव की शिनाख्त अपनी मां फूल दुलारी के रूप में की। जीतू ने बताया कि मां अक्सर शराब पीती थी। वह अक्सर कई कई दिन घर से गायब रहती थी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। फूलदुलारी की मौत को लेकर तीन बेटों में जीतू, मिथलेश व दिनेश तथा बेटी नीतू और खुशबू का रो रोकर बेहाल होती रही। सफीपुर सीओ सोनम सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।