पेड़ के गिरने से गाय की मौत, दिव्यांग युवती घायल और ट्रैक्टर चकनाचूर
Unnao News - मंगलवार शाम को आई धूल भरी आंधी और बारिश ने मारौंदा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। एक विशाल नीम का पेड़ गिरने से एक गाय की मौत हो गई और एक दिव्यांग युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर और बिजली के पोल को भी नुकसान पहुंचा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

परियर। संवाददाता धूल भरी तेज आंधी और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने मंगलवार शाम फिर कहर बरपाया। भारी तबाही मचा दी। किसान और रेहड़ी पटरी वालों का सुकून उजड़ गया। सदर तहसील क्षेत्र में मरौंदा सूचित और मरौंदा मझवारा गांव में नीम के विशाल पेड़ गिरने से जहां एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक दिव्यांग युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होने और बिजली का पोल गिरने से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।तीन दिन पहले आई आंधी और बारिश के तांडव से किसान संभल भी नहीं पाए कि मंगलवार शाम उनकी हाड़तोड़ मेहनत फिर कहर बरपा।
खेतों में कटने के लिए तैयार गेहूं की फसल भीगने के साथ पट हो गई। वहीं, रेहड़ी पटरी पर दुकानें लगाकर जीवन बसर करनेवाले लोगों की दुकानदारी प्रभावित हुई। दैवीय आपदा की वजह से करीब आधा घंटा जगह-जगह ट्रैफिक जहां का तहां ठहर गया था। जोकि शाम साढ़े छह बजे के बाद रफ्तार पकड़ सका। आंधी इतनी तेज थी कि सदर तहसील के मरौंदा सूचित गांव में विक्रम पुत्र सजीवन राजपूत के दरवाजे पर खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे बंधी गाय इसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर के बाहर खेल रही सजीवन की 18 वर्षीय भांजी रेनू, जो पहले से ही पैर से दिव्यांग है, वो भी पेड़ की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चोटें गंभीर हैं। वहीं, दूसरी ओर मरौंदा मझवारा गांव में भी आंधी का असर देखने को मिला। यहां राजू सिंह के दरवाजे पर खड़ा नीम का पेड़ गिर गया, जिससे बाहर खड़ा ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आंधी के चलते घर के बाहर लगा विद्युत पोल भी टूटकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, आंधी इतनी अचानक और तेज थी कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।दिन में तेज धूप और शाम को झमाझम बारिशदिनभर दिन में तेज धूप रही। इससे शहरियों को उमसभी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल छाने शुरू हुए, जोकि शाम छह बजे तक धूल भरी आंधी के बाद बरस पड़े। इससे तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से ग्रामीण इलाकों में कच्ची सड़कों पर फिसलन और कचाहिन हो गई। वहीं, शहरी क्षेत्र के कुछेक मोहल्लों में गंदगी से पटी नालियां उफना उठी। हालांकि, बारिश थमने के थोड़ी ही देर बाद तंग गलियों में भरा पानी निकल गया। पर गंदगी सड़क पर आने से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


