Severe Cold Wave Hits Unnao Record Low Temperatures and Fog Forecast कल तक ओले गिरने की संभावना, और कंपाएगी ठंड , Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsSevere Cold Wave Hits Unnao Record Low Temperatures and Fog Forecast

कल तक ओले गिरने की संभावना, और कंपाएगी ठंड

Unnao News - उन्नाव में ठंड का दौर शुरू हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक गिर गया। घने बादलों और ठंडी हवा के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड की संभावना...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSun, 29 Dec 2024 06:09 PM
share Share
Follow Us on
कल तक ओले गिरने की संभावना, और कंपाएगी ठंड

उन्नाव, संवाददाता। भीषण ठंड का दौर शुरू हो गया है। रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री नीचे खिसककर 22 पर जा पहुंचा। घने बादल के कारण सूर्य नारायण बादलों की ओट में छिपे रहे। दिनभर लोगों को ठंड ने ठिठुराए रखा। इससे आम जनजीवन काफी हद तक प्रभावित रहा। वहीं, मौसम वैज्ञानिक ने मंगलवार तक ओले गिरने की संभावना जताई। शनिवार देर रात मौसम का मिजाज फिर बदला। बादल छाने के अलावा ठंडी हवा भी चल रही थी। अलसुबह छह बजे बूंदाबांदी हुई तो ठंड और बढ़ती गई। दिन में भी वाहनों की रफ्तार सामान्य दिनों से धीमी ही रही। देर शाम साढ़े चार बजे दोबारा बारिश के फुहारों ने सड़क को भिगोया और सर्द हवाएं बढ़ीं तो गलन ने भी अपना रूप दिखा दिया। वातावरण में सुबह की नमी 84 फीसदी थी, जो शाम को 75 रही। उत्तर से दक्षिण दिशा में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। रविवार को न्यूनतम पारा 11 डिग्री दर्ज हुआ।

बुधवार से पछुआ हवाओं की गति बढ़ेगी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जिले में अगले 3-4 दिन मध्यम से घने कोहरे और सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। ठंड में बढ़ोतरी दिखेगी। पछुआ हवाओं के चलने से अगले 72 घंटे में रात के पारे में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। वहीं, दिन में कोहरे की मौजूदगी और धूप मद्धिम होने की वजह से दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 31 दिसंबर के बाद पछुआ हवाओं की गति में तेजी आएगी। इससे कोहरा छंटेगा और धूप खिलेगी। अगले कुछ दिन फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

घने बादल से दिन में ही अंधेरा छा गया

इस सीजन सर्दी के मौसम में पहला दिन रविवार को ऐसा था, जब दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शाम तीन बजे के बाद ही छाए बादल की वजह से लगा रात हो गई। बादलों के चलते बढ़ी नमी ने शहर की आर्द्रता का प्रतिशत बढ़ा दिया और बढ़ी आर्द्रता ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। लोगों को सिहरन का अहसास हुआ। रविवार को शहर की अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत तक पहुंच गई और न्यूनतम आर्द्रता भी 78 से नीचे नहीं आने पाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।