Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsSevere Cold Disrupts Daily Life in Unnao Train Delays and Fog Persist
साल के आखिरी दिन आठ डिग्री तक पहुंचा पारा

साल के आखिरी दिन आठ डिग्री तक पहुंचा पारा

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव में हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा और अधिकतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण लोग घरों में कैद हैं। कई ट्रेनों में देरी हुई और कुछ ट्रेनें कैंसिल भी हुईं, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई।

Dec 31, 2025 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव, संवाददाता। हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। साल के आखिरी दिन घना कोहरा रहा। लोग अपने घर में ही कैद दिखे। कई दिनों बाद दोपहर कुछ देर के लिए धूप निकली, मगर बेअसर साबित हुई। उधर, बुधवार को न्यूनतम तापमान सुबह आठ डिग्री दर्ज किया गया है। अभी दो दिन शीत लहर की संभावना जताई जा रही है। वही अधिकतम पारा 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ट्रेनों रफ्तार बढ़ाए जाने के लिए लखनऊ कानपुर रेल रूट को उच्चीकृत किया जा रहा है। बुधवार को जैतीपुर रेलवे स्टेशन की डाउन रेलवे लाइन पर दोपहर 12 से 2 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लेकर पटरियों की जांच व स्लीपरों और ट्रैक मरम्मत का काम किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे दो घंटे के लिए ट्रेनें प्रभावित हो गई। उन्नाव जंक्शन 15744 फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन, 12180 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक घंटे तक रोक गया। जिससे के चलते सर्दी में यात्रियों को हलकान होना पड़ गए। वहीं 64212 मेमू पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे की देरी से आई। इसके अलावा 12003, 12004 शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल रही। इसके अलावा अन्य कई यात्री ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से गंतव्य पर पहुंची। स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने ट्रेनों की लेटलतीफी पर नाराजगी भी जताई। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह ने बताया कि जैतीपुर स्टेशन पर काम के कारण उन्नाव जंक्शन पर कई ट्रेनों को रोका गया था। काम पूरा होने के बाद उन्हें रवाना किया गया।