Unnao News: बेटी के साथ सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में मियागंज-संडीला मार्ग पर बुधवार शाम सड़क पार कर रहे

Unnao News: बेटी के साथ सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में मियागंज-संडीला मार्ग पर बुधवार शाम सड़क पार कर रहे अधेड़ को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे मियागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।औरास थाना क्षेत्र के तियर सुभानखेड़ा गांव के रहने वाले 52 वर्षीय राघवेंद्र सिंह बुधवार शाम अपनी बेटी रोमी को लेकर बाइक से हैदराबाद कस्बा आए थे। कस्बा के पास बाइक खड़ी करने के बाद वह बेटी के साथ पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में राघवेंद्र सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल को मियागंज अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: बेटी के साथ सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर