Unnao News: ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में पिता -पुत्र समेत तीन जख्मी

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर एक हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा का चालक अचानक मोड़ने से बाइक की टक्कर हो गई। घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई और तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया।

Unnao News: ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में पिता -पुत्र समेत तीन जख्मी

Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थिति दुबेगढ़ी मोड़ के पास शनिवार दोपहर ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव गांव के रहने वाले 56 वर्षीय हीरालाल पुत्र स्व. राम किशन ई-रिक्शा लेकर एक विद्यालय में सवारियां लेने जा रहा था। इसी दरम्यान माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव के रहने वाले 24 वर्षीय नितिन अपने पिता रंजीत सिंह 48 वर्षीय को बाइक से लखनऊ से दवा लेकर घर लौट रहा था। तभी लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थित दुबेगढ़ी मोड़ के पास चालक ने अचानक ई-रिक्शा मोड़ दिया।

जिससे बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र व ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की हालत नाजुक देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में पिता -पुत्र समेत तीन जख्मी