Unnao News: बेकाबू स्कूटी से गिरकर दम्पति जख्मी, हालत नाजुक
हिन्दुस्तान, उन्नाव
Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। कस्बा स्थिति टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूटी पर सवार दंपति घायल हो गए।

Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। कस्बा स्थित टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूटी पर सवार दंपति घायल हो गए। कानपुर थाना बेकमगंज के नजीरबाग मोहल्ला के रहने वाले 45 वर्षीय मो. फारुख अपनी पत्नी तासीन के संग स्कूटी से लखनऊ जा रहे थे। नवाबगंज टोल प्लाजा के पास स्कूटी बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस ने घायल दम्पति को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


