ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावसमाधान दिवस डीएम ने सुनी फरियाद

समाधान दिवस डीएम ने सुनी फरियाद

शनिवार को समाधान दिवस पर डीएम ने फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान कराने का निर्देश दिया। यहां एक दर्जन से अधिक आई शिकायतों पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को हर हाल में इन्हें निपटवाने पर जोर...

समाधान दिवस डीएम ने सुनी फरियाद
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावSun, 04 Aug 2019 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को समाधान दिवस पर डीएम ने फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान कराने का निर्देश दिया। यहां एक दर्जन से अधिक आई शिकायतों पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को हर हाल में इन्हें निपटवाने पर जोर दिया।

शुक्लागंज में तहसीलदार ने राजस्व और पुलिस से संबंधित मामले देखे। पूरे सामाधान दिवस में 13 मामले आए। मौके पर किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। दोपहर बारह बजे तहसीलदार ओ पी शुक्ला के साथ दूसरे अधिकारी दिवस में पहुंचे। कुल तेरह लोग फरियाद लेकर पहुंचे। जिसमें सबसे अधिक राजस्व से संबंधित दस मामले आए। मौके पर किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार ने लेखपाल और कानूनगो को निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं तीन मामले पुलिस से संबंधित आए। जिसे इंस्पेक्टर श्याम कुमार पाल ने संबंधित दरोगाओं को निस्तारण के लिए सौंपा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें