देश जानता है सपा शासन में पिटे थे साधु संत : सांसद

Feb 28, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर जन शिकायतें सुनने के बाद सपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव को बिना सत्ता के तड़पते मछली की तरह बताया और कहा कि संतों का सम्मान करने की सीख उन्हें अब मिली है। उन्होंने अपने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने की बात भी कही।

देश जानता है सपा शासन में पिटे थे साधु संत : सांसद

उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज शनिवार को अपने आवास गदनखेड़ा साक्षीधाम में जन शिकायतें सुनने के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा अपने गुरु की ही तरह अविमुक्तेश्वरानंद भी कांग्रेस के पिट्ठू हैं। सांसद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारें व्यंग्य वार किए। कहा कि वह बिना सत्ता के तड़प रहे है। जैसे बिना पानी के मछली तड़ती है वैसा ही हाल अखिलेश का हो गया है। कहा जो सांधु संतो का अब पक्ष ले रहे है उनके शासनकाल में साधु संतों को पिटवाया गया था। राम भक्तों, संतों की छातियों को गोली से छलनी कर दिया, सरयू का पानी लाल कर दिया आज वो संतों का सम्मान करना सीख गए।

सांसद ने कहा कि अगर अखिलेश यादव को राजनीति करनी है, तो हिंदू समाज से हाथ जोड़कर क्षमा मांगनी चाहिए। सांसद ने बीते दिनों यूजीसी को लेकर दिए अपने बयान अगर ओबीसी, एससी, एसटी एक हो जाएं तो कोई सवर्ण एमपी, एमएलए, सीएम, पीएम नहीं बन सकता पर मीडिया के सवाल पर कहा कि मेरे बयान को मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है , मैंने ऐसा नहीं कहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।