निजी स्कूलों में दाखिले को आवेदन की तिथियां घोषित

Jan 28, 2026 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - उन्नाव में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश की तारीखों की घोषणा की गई है। आवेदन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें 2 से 16 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभिभावकों को कुछ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

निजी स्कूलों में दाखिले को आवेदन की तिथियां घोषित

उन्नाव। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। कक्षा एक या फिर पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए छात्रों के अभिभावक तय तिथियों पर आवेदन कर सकते है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए छात्रों के आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। तीन चरणों में प्रक्रिया को पूरा करने के बाद छात्र-छात्राओं को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा। पहले चरण में 2 से 16 फरवरी तक आवेदन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं लॉक करने की अंतिम तिथि तय है।

जबकि 18 फरवरी को लॉटरी निकालने व 20 फरवरी को बीएसए द्वारा विद्यालयों को आवंटन के सापेक्ष नामांकन किए जाने के लिए आदेश करने का समय तय है। इसी तरह दूसरे चरण में 21 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन व सत्यापन एवं लॉक करने, 9 मार्च लॉटरी निकालने व 11 मार्च नामांकन का आदेश जारी किया जाएगा। यहीं प्रक्रिया तीसरे चरण में 12 मार्च से 25 मार्च तक आवेदन के लिए तय है। जबकि 27 मार्च तक लाटरी व 29 मार्च नामांकन के आदेश जारी का समय निर्धारित है। यह प्रपत्र जरूरी - अभिभावक का आय प्रमाण पत्र - जाति प्रमाण पत्र - अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र - नगर निगम व नगर पालिका से जारी जन्म प्रमाण पत्र - अभिभावक व बच्चे का आधार कार्ड ÜÜ(बच्चे का आधार कार्ड अनिवार्य नहीं) योजना में यह मानक है तय - दुर्बल वर्ग के सभी जाति वर्ग आवेदन कर सकेंगे इसे लिए किसी भी अभिभावक की दो लाख रुपए से अधिक आय नहीं होनी चाहिए - अलाभित समूह के तहत प्रवेश लेने वालों में सामान्य वर्ग के बच्चों को बाहर रखा गया है। बाकी दूसरी जाति वर्ग के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। - rte25.upsdc.gov.in पोर्टल आवेदन के लिए शासन से बना

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;